विजयपुर सिक्स लाईन निर्माण में मात्र फिलर ही दिखाई दे रहे हैं
विजयपुर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई सालों से सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। काम में देरी से ग्रामीणों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फ्लाईओवरों के केवल पिलर ही खड़े किए गए हैं। केंद्र सरकार की करोड़ों रुपये की योजना पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर चारों ओर धूल और गड्ढे हैं। इससे दिक्कत हो रही है। हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी राम कुमार, प्रदीप कुमार, थोडूराम, दीपक सिंह आदि ने बताया कि सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर जल्द इस काम में तेजी नहीं लाई गई तो ग्रामीण केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एलजी मनोज सिन्हा से मांग की कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए। संवाद