गत 24 सितंबर में लेह में हुई हिंसा के बाद अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में वे राजस्थान के जोधपुर स्थित सेंट्रल जेल में बंद हैं।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक मामले में शीर्ष अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने वांगचुक की हिरासत को अवैध करार देते हुए याचिका अदालत में लगाई गई थी।
विज्ञापन
गत आठ दिसंबर को हुई सुनवाई में उनकी ओर से वांगचुक को सुनवाई में वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित होने का अनुरोध भी किया गया था। सॉलिसिटर जनरल की ओर से सभी कैदियों के साथ समान व्यवहार की बात कहकर इसका विरोध किया गया।
मामले में सुनवाई को 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। गत 24 सितंबर में लेह में हुई हिंसा के बाद अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में वे राजस्थान के जोधपुर स्थित सेंट्रल जेल में बंद हैं।