आरएस पुरा। बड़ियाल काजियां से सुंदरपुर की ओर जाने वाली सड़क ही हालत बहुत ही खराब है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में विरोध-प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि कई साल से गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बहुत ही बदहाल स्थिति में है। इस ओर न तो लोक निर्माण विभाग और न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। सडक से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को आवागमन होता है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिस कारण और भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस की ओर से विभाग व एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दोरान रतन चंद, मदन लाल, पुरुषोत्तम लाल, शमशेर सिंह, सुदेश कुमार, गिरधारी लाल, वरियाम चंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।