फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी सड़क की सेहत, लोग बोले- कई बार कर चुकें हैं शिकायत, कोई सुनवाई होती ही नहीं

विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की जम्मू-पलांवाला मुख्य सड़क की हालत काफी बदतर हो गई है। गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश से गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की हालत और भी बिगड़ गई। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस दिशा में जरूरी कदम उठाएं।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हम कई साल से इस खस्ताहाल सड़क का सामना कर रहे हैं। कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और जो बारिश के पानी से भर गये हैं और आज पहले से भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह 15 किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे लग रहे हैं।

बताया कि सड़क पर गाड़ियों को चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक तो गड्ढों से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस सड़क की वजह से छंब विधानसभा क्षेत्र की तीस पंचायतों तथा खौड़ कस्बे की 13 वार्डों के लोग बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस सड़क के निर्माण की मांग करते हुए क्षेत्र के लोग कई दफा रोड जाम कर रोष भी जता चुके हैं। लोगों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वाहनों को चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें