फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाढ़ थमने के एक माह बाद भी सड़कों की दुर्दशा नहीं सुधरी

विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह पार्क के पास सड़क पर गड्ढे।संवाद
विज्ञापन
- राजीव नगर, प्रेम नगर, महाराजा हरि सिंह पार्क व डोगरा चौक में हालत खस्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में भारी बारिश और बाढ़ थमने के एक माह बाद भी क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध नहीं ली गई है। जर्जर हालत में ये सड़कें जहां हादसों को न्योता दे रही हैं, वहीं आवाजाही में लोगों की परेशानी को बढ़ा रही हैं। शहर के अधिकतर हिस्सों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कई जगह गड्ढे इतने बढ़े हैं कि डेथ बिंदु का काम कर रहे हैं। हाल में भारी बारिश ने शहर के महाराजा हरि सिंह पार्क की सड़क, राजीव नगर, डोगरा चौक व प्रेम नगर जाने वाली सड़क को खराब कर दिया था। इन सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं। कई जगह तारकोल उखड़ गया है। महाराजा हरि सिंह पार्क के पास कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। यही हाल डोगरा चौक, राजीव नगर व प्रेम नगर की सड़क का है। यहां पर भी काफी समय से सड़कों की स्थिति बेपटरी है। इन प्रमुख स्थानों से शहर के लोगों, वीवीआईपी सहित जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है लेकिन किसी ने अभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें