फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर-कटली मार्ग दलदल में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पीएमजीएसवाई विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते बिलावर-कटली सड़क पर इन दिनों पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। अनिल कुमार, पुरुषोत्तम मिस्त्री, संजय खजूरिया, कुलभूषण कुमार और पवन शर्मा ने बताया कि चौथे किलोमीटर पर विभाग ने सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किया है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर रुक गया है। अगर जरा सी बारिश हो जाए तो सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने यह भी बताया कि हर दिन इस सड़क से होकर कई हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन जब चौथे किलोमीटर से लोगों को गुजरना पड़ता है तो करीब 100 मीटर सड़क दलदल में तबदील हो गई है क्योंकि विभाग ने सड़क की दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं किया और सड़क से पानी की निकासी नहीं हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि हर दिन इस सड़क से गुजर कर कई विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन कीचड़ से उसे जब वह होकर गुजरते हैं तो उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों को तो उनके अभिभावक उठाकर इस कीचड़ भरे रास्ते को पार करना पड़ता है। लोगों ने यह भी बताया कि कई बार पीएमजीएसवाई विभाग को सड़क किनारे नालियां बनाने के लिए अपील की है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने पीएमजीएसवाई विभाग से जल्द से जल्द बिलावर कटली सड़क के चौथे किलोमीटर पर दलदल में तबदील हुई सड़क को ठीक करने की मांग की जिससे सड़क से पानी की निकासी हो और सड़क दलदल में तबदील ना हो। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें