फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क की जर्जर हालत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नड़ क्षेत्र से सराईं को जाने वाली प्रमुख मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है। सड़क के कई हिस्से से तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इसके कारण सराईं और उसके आसपास के सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि सिंह, अजय सिंह, अशोक कुमार, सोनू शर्मा और मोहिंदर कुमार ने कहा कि उनके गांव के लिए कुछ वर्ष पहले पक्की सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन बीते एक वर्ष से सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। लोगों का कहना है कि नड़ से सराईं तक आसपास के कई गांवों के लोग इसी रास्ते से होकर अपने घरों को जाते हैं, लेकिन सड़क के कई हिस्से से तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इसके कारण अब सड़क कच्चे रास्ते में बदल चुकी है। लोगों के अनुसार साथ लगते बसंतर दरिया से रेत बजरी की अवैध तस्करी करने वालों के डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने सड़क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। धूल मिट्टी उड़ने के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। उन्होंने मांग की है कि नड़ से सराईं सड़क का नए सिरे से निर्माण कर लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन


फोटो 23 एसबीए 08 : नड्ड से सराईं मार्ग की जर्जर हालत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें