फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.19 करोड़ से बनेगी गाेंदला में सड़क

विज्ञापन
सड़क का कार्य आरम्भ करवाते हूए सरपंच व पंच
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत गोंदला में 2.19 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पंचायत के कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह लाडा ने शुरू कराया। उन्होंने कहा कि गोंदिया मूसा चक को जोड़ने वाली एवं लिंक सड़क के पक्का होने पर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को आरएस पुरा व दवलैड आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा इस सड़क के निर्माण के लिए राशि रखी गई थी। अब इसकी स्वीकृति आने पर सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किए जाने पर ग्रामीणों को इसकी राशि नहीं मिल पाई। अब कई लोगों के मकान गिरने की कगार पर हैं। इस दौरान पंच रजनी देवी, पंच रीमा देवी पंच सरवन सिंह, पंच थोड़ू राम, देेवराज आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें