अखनूर। कस्बे के मुख्य बाजारों सड़कों की जगह-जगह खस्ता हालात पर पीडब्लूडी की तरफ से मरम्मत कार्य करते हुए तारलोक बिछाई, मगर तीन दिन में ही वह उखड़ गई। विभिन्न संगठनों ने सरकार से मांग की कि इसकी जांच कराई जाए। विभागीय अधिकारियों ने सड़क के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा है।
कस्बे के मेन बाजार, निर्दोष चौक, बस अड्डा, कमेश्वर मार्केट और सुंगल मोड़ की सड़क पर कई जगह तारकोलउखड़ गई। पीडब्लूडी ने करीब बीस जगहों पर पैच लगा कर तारकोलडाला। मगर उसकी गुणवत्ता सही न होने पर वह तीसरे दिन ही कई स्थान से उखड़ गई। सड़क काफी खराब हालत में हो गई। लोग पीडब्लूडी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। समाजसेवी रमन कुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार से लिप्त है। तीन दिन में ही तारकोल उखड़ जाना गंभीर मामला है। सरकार को चाहिए इस पूरे मामले की जांच कराए। ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत ही पद से हटा देना चाहिए।
विजय कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क की खस्ता हालत होने पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़कों की मरम्मत करने के लिए गड्ढे भरने के लिए तारकोल डाला गया। उसकी गुणवत्ता सही न होने पर सरकार को हानि उठानी पड़ रही है।
----
इस मामले की जानकारी नहीं है। मगर अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी।
-गोपाल सिंह, एसडीएम
-----
तारकोल का तापमान सही नहीं होने पर वह उखड़ गई। ठेकेदार को फिर से तारकोल डालने को कहा गया है। जो मार्च में डालेगा।
-रतन सिंह, एईई, पीडब्ल्यूडी