अखनूर। कस्बे के नए पुल की सड़क खस्ता हालत होने पर वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। चालकों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए। नए पुल की सड़क इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बडे़-बडे़ गढ्ढे हो गए हैं। ऐसे में चालकों परेशानी हो रही है। चालकों का कहना है कई माह से सड़क उखड़ी हुई है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि सड़क की मरम्मत करे। संवाद