ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की जर्जर सड़क का डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने ग्रेफ अधिकारियों के साथ जायजा लिया। ग्रेफ अधिकारियों से जल्द सड़क पर तारकोल डालने को कहा। सूरज सिंह भाऊ ने बताया कि इस सड़क का मरम्मत कार्य जारी है। लोगों की मांग थी कि सड़क को डबल लेन किया जाए। इसकी वजह से काम पिछड़ गया। अब इसका टेंडर हो गया है। चंद दिनों में सड़क को पक्का कर जनता को समर्पित किया जाएगा। चिनाब पर बन रहे पुल की भी उन्होंने बात की। उन्होंने कहा कि 206 करोड़ रुपये से बनने वाले पुल का काम भी चल रहा है। इस मौके पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल, जगदीश राज भगत, ग्रेफ के मेजर अविनाश सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद