चिंता का विषय, लेकिन हर तरह की हिदायतें
इस तरह के हादसों में जवानों का बलिदान चिंता का विषय है, लेकिन हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। नियम, प्रक्रिया और विशेषज्ञता, तीनों के आधार पर सैन्य वाहनों के चालक तैयार होते हैं। वाहन की मूवमेंट से पहले उसका फिटनेस चेक होता है। फिर भी कभी मानव त्रुटि से ऐसे हादसे हो जाते हैं। बावजूद इसके हमारे सुधारात्मक प्रयास जारी हैं।सुनील बरतल, प्रवक्ता, सेना जम्मू
कब-कहां हुए सड़क हादसे जिनमें गई सुरक्षाबलों की जान
- 20 सितंबर 2024: बड़गाम सड़क हादसे में तीन बीएसएफ जवान बलिदान
- 24 दिसंबर 2024: पुंछ सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सैन्यकर्मी बलिदान
- 4 जनवरी 2025: बांदीपोरा सड़क हादसे में सेना चार जवान बलिदान
- 4 मई 2025 : रामबन में सेना के तीन जवान सड़क हादसे में बलिदान
- 6 मई 2025: पुंछ के मेंढर में बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना का जवान बलिदान
- 7 अगस्त 2025 : उधमपुर में दो सीआरपीएफ कर्मी बलिदान
- 11 अगस्त : श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर बलिदान