फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। विजयपुर के राया मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक दीपक पठानिया रामगढ़ का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह युवक बाइक पर जम्मू जा रहा था। राया मोड़ के पास पहुंचने पर ट्रक ने टक्कर मारी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में उसे मृत घोषित कर दिया।



संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला



नबाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कॉमर्स कॉलेज के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है। मृतक के पास से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक के साथ कुछ और लोग भी थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद



रणवीर नहर से महिला का शव मिला। दड़प नहर के बीच सोमवार राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया कि नहर में महिला का शव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कई थानों और पुलिस चौकियों के साथ महिला की तस्वीर साझा की है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं लापता होने की शिकायत दर्ज है। शव को फिलहाल जीएमसी के शवगृह में रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें