सांबा। जिला के रैपर मोड़ पर वैैन और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कि शनिवार सुबह सीमावर्ती गांव कंगवाला निवासी रतन लाल पुत्र गुच्छू राम बाईक न. जेके-21- 2179 से सांबा की ओर जा रहा था। इस बीच रैपर मोड़ के निकट एक वैन न. जेके-21बी- 9691 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मार्ग पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो