फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवक गंभीर घायल, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह के गांव बरमाल कोठे में हादसा, बहादुरपुर के हैं दोनों घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव बरमाल कोठे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे बरमाल कोठे के पास हुआ। चालक का नियंत्रण खोने से कार पहले पेड़ से टकराई और फिर खेतों में पलट गई। घायलों में गुलशन कुमार (27) और पुरुषोत्तम सिंह (28) बहादुरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें