फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जमोड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो पहलवानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के मानसर के पास जमोड़ा में वीरवार शाम अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो पहलवानों की मौत और एक घायल हो गया। घायल को एम्स विजयपुर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकोट में दंगल था। सांबा के सुंब क्षेत्र के तीन पहलवान दंगल में कुश्ती लड़ने गए थे। शाम को वे मोटरसाकिल पर घर लौट रहे थे। जमोड़ा क्षेत्र में अज्ञात ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। दो पहलवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पहलवान को सांबा के जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एम्स में रेफर कर दिया गया। मृतकों में रेहम अली पुत्र मोहमद युसुफ निवासी सुंब और गार सिंह निवासी चाई सुंब हैं। वहीं, घायल बोध राज पुत्र हंस राज निवासी चाई सुंब का एम्स में उपचार चल रहा है। मृतकों के शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें