फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंटेनर से टूटे बिजली के तार ई रिक्शा पर गिरे, चालक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नाैशेरा में सोमवार को करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक नरिया से जिंदा पीर की तरफ जा रहा था। ऑटो में दो सवारियां थीं। इस दाैरान कंटेनर गुजरा, जिससे 33 केवी के बिजली के तार टूट गए। कंटेनर तो गुजर गया, लेकिन तार ई-रिक्शा के ऊपर गिर गए। करंट लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने चालक रफाक हुसैन (19) निवासी नारियां को मृत घोषित कर दिया। हालांकि दोनों सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को साैंप दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें