फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाई में 26 घंटे चली बचाव मुहिम में चाैथा शव भी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। मुगल रोड पर बीते सोमवार देर रात एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद मंगलवार को बचाव अभियान चलाया गया। बुधवार दोपहर तक 26 घंटे चले बचाव अभियान में चालक सहित कार सवार चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से चाैथे यात्री का शव भी खाई से निकालकर दोपहर बाद उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया।
पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। बीते सोमवार पुंछ के गांव मंगनाड़ से बुजुर्ग अकबर हुसैन, उसका बेटा मोहम्मद बशीर और पोता अब्दुल मजीद चालक शाैकत हुसैन के साथ कार में मुगल रोड के रास्ते कश्मीर के लिए निकले थे। अचानक बर्फबारी और धुंध छाने से छत्तापानी क्षेत्र में कार खाई में जा गिरी। बीते मंगलवार बुजुर्ग, पोते और चालक का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। बुधवार सुबह सात बजे एसएसपी शफकत हुसैन के नेतृत्व में अभियान फिर शुरू किया गया। दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद बशीर का शव भी बरामद कर खाई से निकाला गया। एसडीएम सुरनकोट फारूक नाजकी ने बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया था जो बुधवार दोपहर एक बजे तक चला है।
मुगल रोड पर दुर्घटना स्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें