फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ-जम्मू हाईवे से ट्रक नदी में गिरा चालक की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह जम्मू से पुंछ आ रहा ट्रक कलाई क्षेत्र में 50 मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की माैके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मकसूद अहमद निवासी गांव फतेहपुर, पुंछ के रूप में हुई है। घायलों में जहूर अहमद और अरशद अहमद निवासी गांव धड़ा, फतेहपुर के हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। जिला पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें