फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रस्सियों के सहारे खाई में उतरे जांबाज, सीधी चढ़ाई चढ़ सड़क पर लाए शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड पर छत्तापानी के पास सड़क हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान कोई कम जोखिम भरा नहीं रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। मुगल रोड पर छत्तापानी के पास सड़क हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान कोई कम जोखिम भरा नहीं रहा। 250 मीटर गहरी खाई में नाले से शवों को बाहर निकालने में बचाव कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीधी खड़ी चढ़ाई पर फिसलन के बीच ऊपर खींचने के लिए रस्सियों का सहारा लेना पड़ा।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाई इतनी गहरी और सीधी ढलान वाली थी कि वहां पैदल उतरना नामुमकिन था। पुलिस और स्थानीय बचाव कर्मियों ने मजबूत रस्सियों का सहारा लिया। जांबाज कर्मी रस्सियों के सहारे सैकड़ों फीट नीचे उतरे। यहां उन्हें बर्फीले पानी और नुकीली चट्टानों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कार के परखच्चे उड़ चुके थे। बचाव कर्मियों ने शवों को स्ट्रेचर और रस्सियों से बांधा और फिर ऊपर खड़े दर्जनों लोगों ने पूरी ताकत लगाकर उन्हें ऊपर खींचा। पत्थरों से टकराते हुए शवों को ऊपर लाने के इस दृश्य ने देखने वालों की रूह कंपा दी।

हादसे वाली जगह पर केवल सेना और पुलिस के जवान ही नहीं बल्कि आम राहगीर और स्थानीय लोग भी रस्सियां खींचते नजर आए। चीख-पुकार और पथरीले रास्ते के बीच हर कोई बस इस कोशिश में था कि जल्द से जल्द लापता लोगों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


एसएचओ सुरनकोट आबिद बुखारी ने बताया कि तलाशी में तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिसलन के चलते बचाव कर्मियों को परेशानी होने लगी थी। ऐसे में रात भर के लिए अभियान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें