बिश्नाह। कस्बे में मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। आरोपी थार चालक हादसे के बादे माैके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव दबड़ में आल्टो कार के मालिक अविनाश कुमार ने बताया कि वह बच्चों के साथ दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। कार सड़क के किनारे खड़ी की थी। इस दाैरान एक तेज रफ्तार थार ने कार को टक्कर मार दी। अविनाश ने बताया कि कार का एक टायर फट गया। बिश्नाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क दी है। संवाद