फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार की टक्कर के कारण उधमपुर के दंपती की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। मृतक उधमपुर के बाड़ियां गांव के रहने वाले थे। मंगलवार को दोनों बाइक (जेके14 एच 7804) से उधमपुर जा रहे थे। नगरोटा आईटीआई के पास मुड़ने के दौरान पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे बुरी तरह से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। यहां जांच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम कर उधमपुर भेज दिया है। मृतकों की पहचान स्वर्णा देवी और हेम राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दंपत्ति का एक बेटा सेना में है। अभी तक कार चालक के बारे में पता नहीं चल पाया। यह भी जानकारी नहीं मिल पाई कि यह लोग किस काम से कहां आए थे।

कार का धक्का लगने से घायल युवक की मौत

जम्मू। नगरोटा के जगती में कार का धक्का लगने के कारण घायल हुए संदीप (43) की मंगलवार रात जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




आश्रम में महंत से दुर्व्यवहार का विरोध

जम्मू। डिग्याना आश्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में मंगलवार को पंजाब से पहुंचे निहंगों ने डेरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह से दुर्व्यवहार की। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आश्रम पहुंची संगत ने निहंगों का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल करने के बाद लोगों को समझाया। हालांकि, इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें