जम्मू। कुंजवानी नगरोटा बाईपास स्थित सिद्धड़ा में मंगलवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक अरनिया का रहने वाला था। जो कटड़ा में प्राइवेट काम करता था। काम से लौटने के बाद वह अपने घर को ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर जाते उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक का नाम अनिल सिंह है।
पुलिस के अनुसार बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। हालांकि उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां कुछ देर उपचार के बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर रामबन में कुछ दिन पहले सूमो के पलटने से घायल होकर जीएमसी में पहुंचे छह लोगों में से एक की मौत हो गई। रामबन के रहने वाले कुलबीर सिंह की उपचार के बाद मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। विजयपुर में भी एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जीएमसी में मौत हो गई। दो दिन पहले विजयपुर में नेक चंद नाम के व्यक्ति को बाइक पर जाते एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।