बसोहली। शीतलनगर बस अड्डे के नजदीक बस ने एक महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे स्थानीय चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान निम्मा देवी निवासी बांजल (बनी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को शीतलनगर से बनी की ओर जा रही निजी बस ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।