फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ी रास्ते से नीचे गिरी कार माता-पिता व दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार साल के घायल एक बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

-किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर भंडारकूट इलाके में हुआ हादसा


संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के भंडारकूट इलाके में वीरवार शाम एक कार पहाड़ी रास्ते से नीचे गिर गई। हादसे में दंपती व उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कार चला रहा व्यक्ति जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक था। वह परिवार के साथ घूमने के लिए अनंतनाग जा रहा था। सभी किश्तवाड़ जिले के बेरवाल के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, यासिर हुसैन, तीन बेटों और पत्नी के साथ घूमने के लिए स्विफ्ट कार (जेके17 2460) से अनंतनाग जा रहा था। शाम करीब साढ़े 3 बजे भंडारकूट इलाके में उसने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई से होते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी। एक बेटे और पति -पत्नी की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो अन्य बेटों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक और बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक यासिर हुसैन (43), पत्नी शहजादा बेगम (36) , बेटे अरताश (8) और इलाफ (6) के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य बेटा अर्श (4) घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर वाहन के पहिए और कबाड़ का ढेर नजर आ रहा था। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पूरे परिवार को निकल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें