फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटाया, कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी भी करवाएगी मोदी सरकार: पूनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में पुनर्वास के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जो दंश झेला है, उसमें विलंब हो सकता है, लेकिन सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। उनके लिए कश्मीर में आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। डाॅ. पूनिया ने वीरवार को जम्मू दौरे पर कश्मीरी विस्थापितों, कारोबारियों आदि वर्ग से बात की। इसके अलावा दिव्यांगों से भी बात की। वह चुनावी घोषणा पत्र से जुड़े विचार लेने पहुंचे थे। कहा कि जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडितों और कारोबारियों के मुद्दों को गंभीरता से हल किया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून, श्री राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे संवेदनशील फैसले संभव हो पाए हैं। यदि सरकार ने यह मामले हल कर दिए हैं तो कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी भी कराई जाएगी। यह मोदी सरकार की गारंटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें