फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident : रामबन और उधमपुर में सड़क हादसा, सेना के जवान समेत पांच लोगों की मौत, नौ घायल

Sun, 24 Jul 2022 07:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

रामबन और उधमपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इसमें सेना के चार जवान शामिल हैं। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
रामबन हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर और रामबन जिले में हुए सड़क हादसों में सेना के जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसों में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रात करीब दस बजे जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही कार सलोरा इलाके में ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार में पांच लोग गंभीर रूप से घायल होने के साथ अंदर ही फंस गए।

पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। जांच में पता चला कि कार के अंदर सेना के पांच जवान सवार थे। सभी 54 इंजीनियरिंग सप्लाई मोड़ उधमपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि राजेश गुप्ता निवासी उत्तराखंड की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पुलिस स्टेशन रैंबल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, रामबन जिले के रामसू में कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में चार की मौत जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बनिहाल में इलाज चल रहा है। कार में कुल नौ लोग सवार थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें