चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर 1 के मोड़ पर पराली लदा एक वाहन करीब 300 फुट गहरी खाई में गिरने से बच गया। चालक भी सुरक्षित बच गया है।
जानकारी के मुताबिक चिनैनी की और आ रहा पराली से लदा वाहन जब वार्ड नंबर 1 के मोड़ के पास पहुंचा तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया, इस दौरान वाहन का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया लेकिन सड़क पर ही गाड़ी रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटनाक्रम को देखकर लोग भी हैरान रह गए।
शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन से वाहन को सड़क पर लाया गया। गौरतलब है कि यह मोड़ काफी खतरनाक है और इस पर से पहले भी वाहन खाई में गिरे है। लोगों ने इस मोड़ पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।