सांबा। कस्बे में हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देकर एक को जीएमसी जम्मू व दूसरे को सेना के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कि रख अंब टाली के सिडको फेज-दो में सड़क हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार वहां खड़ी बस से जा टकराया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान दर्शन सिंह (56) पुत्र सरदार सिंह निवासी पंगदौर के रूप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल सांबा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महेश्वर के सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिडको चौक के पास हुआ। यहां सड़क पार कर रही महिला घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार नंबर जेके 21ई - 5800 ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की पहचान पूजा शर्मा (35) पत्नी रविंद्र कुमार निवासी बेला डोडा के रूप में हुई है। महिला को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। प्राथमिक फौरी उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।