सांबा। घगवाल के अंतर्गत आने वाले नोनाथ हाईवे पर रविवार की रात को एक इको कार पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कठुआ से सांबा की ओर आ रही एक इको कार जेके 02 सीजी 9824 जैसे ही नोनाथ के निकट पहुंची तो कार डिवाईडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार बंटी (35) पुत्र मनोहर लाल निवासी रिहाड़ी चुंगी, जम्मू, उनकी पत्नी रेनु (29), मिठु (28) पत्नी विक्की निवासी कोठी मोड़ बिश्नाह, तीन वर्षीय प्राची पुत्री विक्की और संजीव रमोत्रा (30) निवासी बिश्नाह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो