फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र नंदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान शुभम कुमार (22) पुत्र मेला राम निवासी अला (अरनिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुभम देर शाम बाइक (जेके 02 सीएच 3950) रामगढ़ से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान नंदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। वहीं, शुभम की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें