फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के रामबन में फिर हादसा, चार लोगों की जान गई

विज्ञापन
रामबन जिले में हुए हादसे के बाद उडे सूमो के परखच्चे।
विज्ञापन
रामबन। जिले के उखडाल तहसील के बीजनई क्षेत्र में शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। टाटा सूमो 60 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद एक घर से जा टकराने के बाद बिजली के दो पोल के बीच फंस गई।
विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से जीएमसी, जम्मू रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पति-पत्नी और बेटी तथा उनकी एक रिश्तेदार शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी अनीता शर्मा ने बताया कि दो बजे के लगभग उखडाल क्षेत्र में टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसे में मारा गया परिवार सरवाधार चामुंडा माता की यात्रा से लौट रहा था।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (50) पुत्र संत राम निवासी कोट पोगल, कौशल्या देवी पत्नी सुरजीत सिंह ,नीलम (18) पुत्री सुरजीत सिंह और अंजू देवी (10) पुत्री अशोक सिंह के रूप में हुई है। घायल चालक पवन सिंह (27) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पिंगलोगा होचक और प्रिया देवी (13) पुत्री अशोक सिंह के रूप में पहचान की हुई है।
सूचना के बाद एसएसपी, एडीडीसी नवाब दीन, डीएसपी असगर अली मलिक, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल भट, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. जेपी सिंह जमवाल और अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें