फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Simran: नम आंखों से जम्मू की धड़कन सिमरन को दी अंतिम विदाई, श्मशानघाट पर उमड़ी भारी भीड़

Sat, 28 Dec 2024 12:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरजे सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जम्मू में श्मशानघाट में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, मित्र और रिश्तेदार शोक में डूबे हुए थे।
विज्ञापन
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू की धड़कन के नाम से जानी जाने वाली जम्मू के प्रीतनगर निवासी आरजे सिमरन का शास्त्री नगर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार हुआ। बुधवार को गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वाले गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। वीरवार को पुलिस जांच के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। देर रात को परिवार वाले पार्थिव शरीर लेकर जम्मू पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान श्मशान घाट में मौजूद सिमरन के परिवार वाले, रिश्तेदार, मित्र व जानने वाले सभी की आंखें नम थीं। संस्कार में पहुंचे सिमरन के दोस्तों का कहना है की सिमरन की याद आ रही है। सूचना मिलने के बाद भी यकीन ही नहीं हो पा रहा है की हमारी दोस्त सिमरन नहीं रही। इंस्टाग्राम पर उसकी रीलस तो उदास व्यक्ति को भी हंसा देती थी। अंतिम दर्शन के लिए श्मशानघाट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें