फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 27 ऑपरेशन में 64 आतंकियों का हुआ सफाया, नायकू का मारा जाना हिज्ब का खात्माः आईजी

Thu, 07 May 2020 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
IG Vijay Kumar - फोटो : ani
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में इस साल जनवरी से अबतक आतंकियों के खिलाफ 27 ऑपरेशन चलाए। इनमें 64 आतंकवादियों का सफाया किया गया। 25 सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। वहीं बेगपोरा एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को पुलिस पिछले छह महीने से तलाश रही थी। आतंकी रियाज नायकू का मारा जाना एक तरह से कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का खात्मा है। ये बातें कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहीं।

विज्ञापन


बता दें कि सेना ने हंदवाड़ा के अपने वीर जवानों की शहादत का तीन दिन बाद बदला लिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपोरा गांव में बुधवार दोपहर तक करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर रियाज नायकू मार गिराया गया। सेना ने सुरंग में छिपे नायकू और उसके साथी आतंकी को तकरीबन 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया।

12 लाख का इनामी नायकू मोस्ट वांटेड आतंकियों की ए प्लस प्लस श्रेणी में शामिल था। इसके अलावा पुलवामा के ही शरसाली गांव में एक अन्य मुठभेड़ में दो और आतंकी भी मारे गए हैं। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों का दावा है कि इंसानियत के दुश्मन नायकू और उसके साथियों के खात्मे के साथ ही दक्षिण कश्मीर आतंकवाद से तकरीबन मुक्त हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल, 35 वर्षीय नायकू की तलाश बीते आठ साल से थी। हंदवाड़ा हमले के बाद सेना उसके पीछे बीते तीन दिन से लगी थी। सेना को पुलवामा में नायकू के गांव बेगपोरा में कुछ साथियों के साथ उसके एक सुरंग में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। नायकू अपनी बीमार मां और परिवार वालों से मिलने गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें