जम्मू संभाग में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हुई जिससे संभाग के नदी व नाले उफनने लगे। कठुआ जिले में बहनेवाली उज्ज दरिया शनिवार दिन के एक बजे खतरे के निशान से ऊपर तक बहने लगी।
उस समय बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा 79 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड उज्ज दरिया के पानी का बहाव दर्ज किया गया। इसके बाद धीरे धीरे पानी का बहाव कम होता गया। गौरतलब है कि 2000 क्यूसेक प्रति सेकेंड इस दरिया का बहाव सामान्य बताया जाता है।
उधर, तवी नदी का बहाव शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 34 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज किया गया जो दस बजे तक पानी का बहाव सामान्य गया था। वहीं, जम्मू में तवी का खतरे के निशान से काफी नीचे पानी का बहाव रहा।