फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख खुलते ही उड़े होश, छाया मौत का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की तबाही के बाद लोग तवी के शांत होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इसके उलट आंख खुलते ही उफनती तवी को देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


तवी नदी में छह-छह फीट ऊपर उठती लहरों को देखकर एक दफा मौत को अपने करीब महसूस करने लगे थे। लोगों का यह डर तब और ज्यादा बढ़ गया, जब तवी किनारे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

सबसे पहले शुक्रवार को बेली चराना में रहमत अली का अधूरा गिरा मकान शनिवार को तवी के ऊफान के साथ बह गया। देखते ही देखते कुछ दूर और तवी किनारे पर कच्चे-पक्के एक दर्जन मकान बह गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मकानों के गिरने का सिलसिला हो गया शुरू

खतरे को स्थानीय लोगों ने महसूस कर दिया था। कुछ जगह से पानी निकलने का डर उन्हें लगातार सताता रहा है। लोगों ने अपने बांधे हुए मवेशी खोले और उन्हें बाहर निकाला।

बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही थी, देर शाम होते ही भगवती नगर पुल के नजदीक का चार-पांच मकान और गिर गए। एक मकान को सुबह पानी की लहरें लगातार छू रही थीं, धीरे-धीरे पानी उस घर में दाखिल होने लगा।

फिर शाम होने से पहले ही उस मकान का लेंटर गिर गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें