पौनी । कस्बे में मौजूद कूल (छोटी नहर) को कुछ लोगों की ओर से दूषित किया जा रहा है। यह कूल माड़ी नाला गांव से निकलती है जो आगे लगभग पंद्रह गांव तक जाती है। ग्रामीण अपने खेतों में फसल की सिंचाई इसी कूल के पानी से करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे दूषित कर रहे हैं।
लोग अपने घरों निकलने वाला कूड़ा-कचरा इसी कूल में फेंक रहे हैं। सिंचाई करते वक्त लोगों की जमीनों में वही कूड़ा-कचरा खेतों में जा रहा है। काहना गांव के पूर्व सरपंच संजीव शर्मा, स्थानीय निवासी बिमल शर्मा, माड़ी निवासी मदन लाल, पखवाल गांव के निवासी पुरुषोतम शर्मा ने मांग की है कि नहर को गंदा करने वाले लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करे ताकि पानी को साफ-सुथरा रखा जा सके और फसलों की सिंचाई सही ढंग से हो सके।
कोट....
सूचना मिली है कि कुछ लोग नहर में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इस बारे में तहसीलदार साहिल रंधावा को लिखित में शिकायत दी गई है। उन्होंने नोटिस जारी किया है। सभी गांवों के नंबरदार और चौकीदारों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई नहर में गंदगी फेंकता मिले तो तुरंत उसकी सूचना दें। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-
-अंकुश शर्मा, सहायक इंजीनियर, सिंचाई विभाग