फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रित्विक की हत्या का आरोपी किशोर दस दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी क्षेत्र में दोस्त की हत्या करने वाले किशोर को पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। हत्या का कारण दोस्त का मोबाइल फोन ही माना जा रहा है। अब तक की जांच में यही सामने आया है कि हत्या करने वाले किशोर का अपना मोबाइल फोन खराब हो गया था। मोबाइल की लत इस कदर लगी हुई थी कि वह किसी भी कीमत पर अपने दोस्त का मोबाइल फोन लेना चाहता था। मोबाइल की लत ने उसे यह सोचने से भी रोक दिया कि वह क्या करने जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद ईंटें मारकर दोस्त का चेहरा बिगाड़ने की कोशिश भी की गई। यह भी बताया जा रहा है कि चेहरा खराब करने के लिए एसिड फेंका गया। इसका पता करने के लिए पुलिस की ओर से किशोर से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सतवारी के चट्ठा इलाके में 14 साल के किशोर रित्विक की उसके 14 वर्षीय दोस्त ने ही हत्या कर दी। हत्या का कारण एक मोबाइल फोन बताया जा रहा है। हत्या करने वाले किशोर को मोबाइल पर गेम्स खेलने और अन्य चीजें देखने की आदत थी, जिसका वह आदि हो चुका था। लेकिन उसका मोबाइल खराब होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। इस वजह से उसने अपने दोस्त का मोबाइल फोन लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।
कबूल कर चुका है अपना अपराध
सूत्रों की मानें तो हत्या करने वाले किशोर ने अपना अपराध मान लिया है। पुलिस की तरफ से उसके बयान भी लिए गए हैं। जल्द ही पुलिस की ओर से इस मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया जाएगा। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें