फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की वादियों को ऋषि कपूर ने बना दिया रोमांस की वादियां

विज्ञापन
omar abdullah tweet - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अजय मीनिया जम्मू। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर यूं तो 1990 के दशक में बॉलीवुड का पसंदीदा शूटिंग स्थल रहा है। तमाम बड़े अभिनेताओं की बड़ी फिल्मों की शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों के अलग अलग हिस्सों पर हुई। लेकिन कश्मीर की हसीन वादियों में रोमांस की वादियां बना देने वाले ऋषि कपूर ही थे। जिन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग ही कश्मीर में की। फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की शुरूआत की। जिसका सिलसिला कश्मीर से शुरू हुआ। ऋषि कपूर ने गुलमर्ग में एक हट बनाई थी। जिसके बाद गुलमर्ग को एक अलग पहचान मिली और यह शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल बन गया। ऋषि कपूर ने कश्मीर में अपनी 15 फिल्मों की शूटिंग की थी। यह फिल्में 1972 से लेकर 1988 के बीच बनी थीं। यह फिल्में थीं हीना, चांदनी, नगीना, दीवाना, प्रेम रोग आदि। ऋषि कपूर का कश्मीर से एक गहरा कनेक्शन रहा है। न सिर्फ उनका, बल्कि उनके पूरे परिवार का कश्मीर से एक रिश्ता रहा है। कश्मीर को बतौर बॉलीवुड का पसंदीदा शूटिंग स्थाल बनाने वाले ऋषि कपूर के पिता राजकपूर ही हैं। रोमांसा का एहसाल दिलाने वाले पहले एक्टर ऋषि कपूर को बतौर रोमांटिक अभिनेता माना जाता है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी ऐसा कहने वालों में शामिल हैं। उमर ने अपने टवीटर अकाउंट पर लिखा कि बॉबी से जमाने को दिखाना है, आपकी फिल्में और उनके कुछ डॉयलोग मेरे बचपन का अभिन्न अंग है। आपने एक गाने के लिए गुलमर्ग में छोटी  सी हट बनाई, जिसने गुलमर्ग को एक प्रतिष्ठित स्थल बना दिया। इन यादों के लिए आपका शुक्रिया चाचा शम्मी कपूर की अस्थियां डल झील में बहाई सिर्फ ऋषि कपूर ही नहीं, बल्कि पूरे कपूर खानदान का कश्मीर से लगाव था। यहां तक कि अभिनेता शम्मी कपूर की अस्थियां तक डल झील में परवाही गई थी। क्योंकि शम्मी कपूर को पहचान दिलाने वाला भी कश्मीर ही था। उनकी फिल्म कश्मीर की कली ने उन्हें हिट किया था। जिसकी शूटिंग कश्मीर में हुई। इस फिल्म का गाना तारीफ करूं, क्या उसकी आज भी हिट है। अभिनेता शशि कपूर की फिल्म जब जब फूल खिले, रनवीर कपूर की फिल्म राकस्टार की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें