फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की दिक्कतों का समाधान करें सरकार पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। किसानों की दिक्कतों का समाधान करें सरकार पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा ऑल जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन और पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने पत्रकारवार्ता कर किसानों की दिक्कतों का समाधान करने की मांग की सरकार से l पूर्व मंत्री ने कहा कि गत वर्ष किसानों की धान की फसल ओलावृष्टि बारिश के चलते खराब हो गई और बाद में किसान गेहूं की फसल भी नहीं लगा पाए l अब देश में कोरोना वायरस के चलते किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है l चौधरी ने खेतीबाड़ी करने वाले किसान परिवारों को नगद राशि का भुगतान सरकार द्वारा किए जाने की मांग की l उन्होंने कहा कि हर एक परिवार के सदस्य को 5 किलो चावल और 1 किलो चने दिए जा रहे हैं। चने की दाल और परिवार के हर एक सदस्य को 5 किलो आटा भी मोहिया करवाया जाना चाहिए l उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार को किसानों द्वारा ट्रैक्टर और खेती की मशीनरी लिए ऋणों की किस्तों को माफ किया जाना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में किसान धान की फसल लगा सकें l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें