रियासी। दसवी वार्षिक कोंसर नाग यात्रा में दो अगस्त से शुरू होने वाली है। इसमें जाने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी। इस संदर्भ में मंगलवार को डीएम इंदू कंवल चिब ने बैठक कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। मौके पर कहा गया कि इस बार यात्रा में दो हजार के करीब श्रद्धालुओं का जाना तय माना जा रहा है।
जिला मुख्यालय से श्रद्धालुओं का जत्था दो अगस्त सुबह रवाना होगा और सलाल अरनास धरमाडी माहौर से होता हुआ चसाना पहुंचेगा। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु अगले दिन पैदल यात्रा को शुरू करेंगे। बैठक में कहा गया कि जिले के दूरदराज क्षेत्र होने के कारण ज्यादातर रास्ता पैदल चलते हुए ही तय किया जा सकता है। रास्ते में काफी मुश्किलें भी होती है। यात्रा में जाने वाले लोगों को खाने पीने की सुविधा के साथ ही रहने वगैरह की समस्या भी नहीं आने पाए। इसके लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही सेनिटेशन का भी पूरा ख्याल रखा जाए। पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने को कहा गया। दो अगस्त हो जाने वाली दसवीं कोंसर नाग यात्रा को लेकर यात्रा कमेटी भी पूरे प्रबंध करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि जिले के दुर्गम क्षेत्र में स्थित कोंसर नाग स्थान पर प्राकृतिक झील है, जिसमें नाग पंचमी के दिन स्नान करने का महत्व है। झील का एक सिरा शोपियां कुलगाम से लगता है।