जम्मू। महिला कॉलेज भगवती नगर की छात्राओं ने बुधवार को मतदान और इसमें नागरिक भागीदारी पर आधारित नाटक बैलेट्स एंड बियॉन्ड का मंचन किया। कॉलेज के एनएसएस इकाई ने राजनीति विज्ञान विभाग के साथ मिलकर इसका मंचन किया।
बैलेट्स एंड बियॉन्ड नाटक के जीवंत प्रदर्शन से मतदान के परिवर्तनकारी प्रभाव को बखूबी बयां किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डाॅ. मीरू अबरोल ने कहा कि नाटक युवा कलाकारों की रचनात्मकता, समर्पण और नागरिक जागरूकता का प्रमाण है, जो अपनी आवाज से लोकतंत्र पर चर्चा को आकार दे रहे हैं। नाटक प्रो. अंजू बाला, प्रो. पवनजीत बाली और डॉ. वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया। ब्यूरो