फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संस्कृत को सरल तरीके से जनमानस के बीच पहुंचाने की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय भाषा समिति (शिक्षा मंत्रालय) द्वारा प्रायोजित सरल मानक कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणवीर परिसर की ओर से किया जा रहा है। इसके तहत जम्मू के विभिन्न कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इस कड़ी में अंतिम कार्यशाला महिला कॉलेज गांधी नगर में हुई। यहां संस्कृत भारती के जम्मू प्रांत संगठन मंत्री ऋषि कुमार मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसको वैज्ञानिक भाषा कहा जाता है। संस्कृत को जिस तरह से बोला जाता है, उसी तरह से लिखा जाता है। संस्कृत भाषा की जटिलताओं को सरल स्वरूप देकर ही पुरातन भारतीय संस्कृति को जनसामान्य तक पहुंचाया जा सकता है। महिला कॉलेज के प्रिंसिपल प्राचार्य डॉ. एसपी सारस्वत ने कहा कि संस्कृत को देवों की वाणी कहा जाता है। इस वाणी को सरल तरीके से जनमानस के बीच पहुंचाने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें