उड़ान योजना के तहत प्रदेश में बनाए जाने वाले छहहेलीपैड की समीक्षा करते सचिव सीएडी विभाग फोटो
जम्मू। नागरिक उड्डयन विभाग (सीएडी) के सचिव मोहम्मद ऐजाज असद ने सचिवालय में बांदीपोरा और गुरेज सहित विभिन्न स्थानों पर छह हेलीपैड के निर्माण की स्थिति को लेकर बैठक की। उन्होंने वर्तमान प्रगति का आकलन किया और विभाग में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।
कटड़ा में पंछी हेलीपैड के उन्नयन और विकास के लिए उड़ान योजना के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रस्ताव की समीक्षा की। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, हेलीपैड के उन्नयन के लिए अपेक्षित भूमि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। उड़ान के तहत किश्तवाड़ हवाई पट्टी की स्थिति और मानसबल झील के सी-प्लेन संचालन सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई। किश्तवाड़ जिला प्रशासन को अभी तक और आगे की जाने वाली कार्रवाई के बारे में दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मानसबल झील विकास के लंबित मुद्दों को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग श्रीनगर के साथ उठाने को कहा ताकि सभी बाधाएं दूर हों। ब्यूरो