फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के तार की चपेट में आने से रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की मौत

Tue, 09 Jul 2024 06:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव मूलेचक में बिजली के तार की चपेट में आने से रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राज कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र शर्मा निवासी मूलेचक सोमवार सुबह खेतों में धान की सिंचाई के लिए गए थे। खेतों में पंप सेट की तार के समीप पहुंचते ही तार ने उनको चपेट में ले लिया। उनके दो बेटे नजदीक ही थे। उन्होंने बिजली के तार को नीचे उतार दिया और वहां से उन्हें तुरंत आरएस पुरा अस्पताल ले आए, परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राज कुमार 2 महीने पहले ही आर्मी से कैप्टन के पद पर रिटायर हुए थे। सोमवार को गांव वालों की मौजूदगी में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें