फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: बीडी मिश्रा बने लद्दाख के नए उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश एनके सिंह ने दिलाई शपथ

Sun, 19 Feb 2023 02:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने रविवार को लद्दाख के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। जम्मू कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनके सिंह ने उन्हें इस पद के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ लेते हुए बीडी मिश्रा - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने रविवार को लद्दाख के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। जम्मू कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनके सिंह ने उन्हें इस पद के लिए शपथ दिलाई। संविधान की छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और विशेष दर्जे की मांग को लेकर लद्दाखी लोगों के चल रहे आंदोलन के बीच लद्दाख में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति हुई है। इससे पहले बीडी मिश्रा अरुणाचल के राज्यपाल थे। 12 फरवरी को राष्ट्रपति ने रविवार को 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें