उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : PTI
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बिजली विभाग के आयुक्त सचिव को जम्मू में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे को जल्द बहाल करने के दिशा निर्देश वीरवार को जारी किए।
श्रीनगर में बिजली विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जम्मू में बिजली ढांचे की मरम्मत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की।
सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त ढांचे को जल्द बहाल किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी से जल्दी राहत मिल सके। उन्होंने इस दिशा में कंट्रोल रूम स्थापित करने पर भी जोर दिया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर नगर निगम और श्रीनगर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का दौरा कर श्रीनगर शहर में सफाई की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की। श्रीनगर विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन थासीन मुस्तफा ने उपमुख्यमंत्री को प्राधिकरण की ओर से श्रीनगर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री ने बेमिना स्थित शहरी स्थानीय निकाय के केंद्रीय कार्यालय का दौरा भी किया। इस अवसर पर स्थानीय निकाय निदेशक तुफेल मट्टू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।