फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्र नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
समारोह में छात्रों को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
- पढ़ाई में अच्छे अंक लाने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा की ओर से अलंकरण एवं छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुराग त्यागी रहे। इसमें हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस प्रीफेक्ट और क्लब सचिवों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूल परिषद के सदस्यों की नियुक्ति थी। इसमें हेड बॉय और हेड गर्ल ने अनुशासन और नेतृत्व के पथप्रदर्शक के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

नवनियुक्त हेड बॉय ने परिषद को शपथ दिलाई और विद्यालय समुदाय के प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प दिलाया। समारोह में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के माध्यम से शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। कक्षा बारहवीं और दसवीं के टॉपरों को दस-दस हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वालों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5,000 प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय पत्रिका का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन कर्नल क्षितिज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें