जम्मू। रेशम घर काॅलोनी में बावा लाल दयाल गली से बाइक चोरी हो गई। विकास ने बताया कि बेटे को 12वीं पास होने की खुशी में बाइक दिलाई थी। अभी बाइक चलाई भी नहीं थी कि घर के बाहर से रात में चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह देखा तो पता चला। बख्शी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। ब्यूरो