जम्मू। पंजाब के पठानकोट के एक मकान में बंधक महिला और उसके दो बच्चे को छुड़ाने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार बख्शीनगर पुलिस को शिकायत मिली कि सांबा के सम्मी ने न्यू प्लाट इलाके की एक महिला व उसके दो बच्चों को पठानकोट के कंपनी बाग टक्की मोहल्ला में बंधक बना रखा है। इस सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया जिसने पंजाब पुलिस की मदद से महिला तथा उसके दो बच्चों को छुड़ाया। पुलिस ने सम्मी को गिरफ्तार कर लिया है।